आदमखोर तेंदुए से लोगों को मिली मुक्ति, ग्रामीणों ने घेराबंदी कर...

पूर्णिया: जिले के टीकापट्टी थानाक्षेत्र के धूसर पंचायत के टीकापट्टी गोड़ियर मार्ग पर अवस्थित चकला बहियार में तीन दिन से आतंक फैला रहे तेंदुए को आखिरकार मार गिराया। पिछले तीन दिनों से अचानक गांव में तेंदुए के आतंक से लोग परेशान थे। इलाके में दहशत का माहौल था। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए ने खेत एवं कामत क्षेत्र में घुसकर दो गाय के बच्चे तथा एक बकरे को अपना शिकार बना लिया।

आखिरकार खेतों और कामत पर रहने वाले लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने घेराबंदी कर काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को मार गिराया। इस दौरान तेंदुए के हमले में तीन लोगों के घायल होने की भी सूचना सामने आ रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में जंगली जानवर देखे जाने की चर्चा हो रही थी तेंदुए के हमले के बाद लोगों में भय व्याप्त हो गया था। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल लोगों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल टिकापट्टी थाना पुलिस द्वारा द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  

Related Articles

Post a comment