मुजफ्फरपुर में रेलवे गुमटी मामले को लेकर विधायक के नेतृत्व में डीएम से मिला ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल


मुजफ्फरपुर : कांटी के कपरपुरा रेलवे गुमटी बंद किए जाने से आम लोगों को हो रही परेशानी के मध्य नजर सोमवार को स्थानीय विधायक अजीत कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी से मिलकर आम जन को हो रही कठिनाई से उन्हें अवगत कराया.


जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के उपरांत मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी एवं एसडीपीओ पश्चिम से स्थल निरीक्षण कर 24 घंटे के अंदर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। प्रतिनिधि मंडल ने जिला अधिकारी को गुमटी बंद होने के बाद उस इलाके के दर्जनों गांव के लोगों को अस्पताल, न्यायालय, कृषि कार्य,शादी विवाह एवं शहर बाजार आने - जाने में हो रही कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया । साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना बिना सूचना दिए रेलवे गुमटी को मध्य रात्रि में बंद किए जाने की कार्रवाई पर गहरा आक्रोश जताया.


जिलाधिकारी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक के नेतृत्व में मिलने गए प्रतिनिधिमंडल को आस्वस्थ किया की बहुत जल्द ही जिला प्रशासन डीआरएम रेलवे से बात कर उन्हें स्थिति की गंभीरता से अवगत करा कर  समस्या का त्वरित निदान कराएगी.


स्थानीय जेडीयू विधायक अजीत कुमार ने जिलाधिकारी से इस समस्या का त्वरित निदान करने का आग्रह करते हुए उनसे कहा की समय रहते इसका निदान हो, नहीं तो आमजन सड़क पर आ जाएंगे.


जिलाधिकारी से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में विधायक श्री कुमार के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शाही, बुद्धन शाही , कृष्ण मोहन ठाकुर, तरुण दत्त राय, मुंनम कुमार शाही , पूर्व मुखिया दीपक शाही,अभिषेक कुमार शाही आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। जिलाधिकारी से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक श्री कुमार ने कहा कि इस मामले को लेकर मैं गंभीर हूं, हर हालत में इस समस्या का मैं निदान कराऊंगा.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...

  

Related Articles

Post a comment