CM सम्राट ने अपने ही फैसले को किया रद्द, 1 अणे मार्ग से 5 देशरत्न मार्ग आवास को जोड़ने से संबंधित है मामला
- by Manjesh Kumar
- 04-Jun-2026
- Views
पटना: पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी का बंगला खाली करने के विवाद के बीच सीएम सम्राट ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने 1 अणे मार्ग आवास में 5 देशरत्न मार्ग आवास को मिलाने के अपने ही आदेश को रद्द कर दिया है। सीएम के इस फैसले के बाद अब 5 देशरत्न मार्ग आवास सीएम आवास का हिस्सा नहीं होगा। कहा जा रहा है कि राबड़ी आवास खाली किये जाने के नोटिस के बाद राजद की तरफ से आक्रामक रुख अख्तियार किए जाने के कारण सीएम सम्राट ने यह फैसला लिया है।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नवंबर में 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित करते हुए भवन निर्माण विभाग ने 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का नोटिस दिया था। बीते दिनों में भवन निर्माण विभाग ने अब तक तीन बार उन्हें नोटिस जारी किया लेकिन आवास खाली करने के सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि सम्राट चौधरी चाहें तो फोर्स भेज कर खाली करवा लें, हम तो यहां से नहीं जाएंगे। इतना ही नहीं राजद ने सीएम सम्राट के आवास को लेकर भी हमले शुरू कर दिए थे और 1 अणे मार्ग आवास में 5 देशरत्न मार्ग को मिलाए जाने के फैसले पर तंज कसा था।


Post a comment