अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद

कटिहार: सेमापुर थाना क्षेत्र के छोटी चंदन नगर में पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटी चंदन नगर निवासी कुंदन मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सेमापुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटी चंदन नगर में एक युवक अवैध हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में है।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे घेराबंदी के बाद पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हथियार की बरामदगी के बाद पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और हथियार के स्रोत की भी जांच कर रही है।

  

Related Articles

Post a comment