पत्रकारिता के साथ ही सदस्यों को मिलेगी टेक्निकल मजबूती भी, WJTC की नई टीम गठित
- by Manjesh Kumar
- 14-Aug-2026
- Views
पटना: वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) ने डिजिटल पत्रकारिता को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए Web Journalist's Technical Committee (WJTC) का गठन किया है। समिति का गठन WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन के पश्चात किया गया है। WJTC की जिम्मेदारी लव कुमार सिंह को चेयरमैन के रूप में सौंपी गई है। समिति में IT, वरिष्ठ पत्रकारिता, साइबर लॉ एवं अफेयर्स, वित्तीय प्रबंधन तथा कानूनी मामलों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।
समिति के मानद सदस्यों में ई मृत्युंजय कुमार शर्मा, ई मयंक कुमार और रोहित को Member IT, नलिनी भारद्वाज को Member Senior Journalist, ऋषि कुमार शर्मा को Member Cyber Law & Affairs, अमित कुमार को Member Financial Management तथा संतोष झा को Member Legal बनाया गया है। WJAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल और राष्ट्रीय महासचिव मधूप मणि पिक्कू समिति में Ex-officio Members के रूप में शामिल रहेंगे।
WJAI के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अमित रंजन ने कहा कि डिजिटल मीडिया का तेजी से विस्तार हो रहा है और इसके साथ तकनीकी दक्षता, साइबर सुरक्षा, कानूनी जागरूकता तथा डिजिटल पत्रकारों की पेशेवर क्षमता को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। WJTC इन सभी क्षेत्रों में संगठन को आवश्यक तकनीकी एवं विशेषज्ञ सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेगी। WJAI राष्ट्रीय कार्यसमिति, प्रदेश कार्य समितियों के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि WJTC वेब पत्रकारिता को नई तकनीकी ऊंचाइयों तक ले जाने तथा डिजिटल पत्रकारों के हितों की रक्षा और क्षमता-विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


Post a comment