दुर्गा पूजा को लेकर अमदाबाद पुलिस अलर्ट, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में किया फ्लैग मार्च
- by Manjesh Kumar
- 17-Oct-2026
- Views
कटिहार: कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अमदाबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से अमदाबाद पुलिस ने थानाध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में फ्लैगमार्च किया। पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने सबसे पहले अमदाबाद थाना परिसर से पैदल मार्च शुरू किया। इसके बाद नगर पंचायत के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल मार्च के बाद पुलिस टीम बाइक पर सवार होकर पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत की ओर रवाना हुई और विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए बैरिया गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ।
दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा पंडालों में आने-जाने वाले लोगों तथा संवेदनशील इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का संदेश दिया। अमदाबाद पुलिस की इस पहल का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना और लोगों के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है


Post a comment