

वार्ड सदस्य का हुआ निधन। पंचायत में शोक की लहर
- by Raushan Pratyek Media
- 30-Nov-2022
- Views
कटिहार/ मनसाही से प्रत्येक न्यूज के लिए सोनी कुमारी की रिपोर्ट
कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड के मरंगी पंचायत के वार्ड नंबर 12 के वार्ड सदस्य जनार्दन रजक का निधन बुधवार की सुबह हो गया। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर यादव ने इसे पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। स्वर्गीय जनार्दन रजक ने अपने पीछे पत्नी तीन पुत्र एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पंचायत जनप्रतिनिधियों के अलावे प्रबुद्ध लोगों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त की।

Post a comment