पूर्णिया में अधिकारियों ने सुनी छात्रों की समस्याएं, विद्यार्थी सहयोग शिविर में आए 5 आवेदन

पूर्णिया: पूर्णिया के बनमनखी अनुमंडल मुख्यालय स्थित डॉ अंबेडकर कल्याण छात्रावास-1 एवं 2 में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा आवेदन के माध्यम से शिकायतें प्राप्त की गईं। शिविर में कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए।अनुमंडल पदाधिकारी ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके समाधान का भरोसा दिलाया। सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासों में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाना है।

सरकार द्वारा राज्य के मेहनती एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समृद्ध बिहार एवं विकसित भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी मानते हुए उनकी शैक्षिक समस्याओं का निर्धारित समय-सीमा में समाधान करने की पहल की गई है। विद्यार्थियों से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों को शिक्षा के क्षेत्र में नीति-निर्णय में शामिल करने के उद्देश्य से विद्यार्थी सहयोग शिविर तथा विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से शिकायत एवं सुझावों के निवारण की व्यवस्था की गई है।अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के छात्रावासों तथा कस्तूरबा गांधी छात्रावासों में भी विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किए जाने हैं। मौके पर छात्रावास के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समीर सुमन संबंधित कर्मी मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment