पटना में इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती मनाई गई, राजेश राम बोले- उनके विचार और राष्ट्रसेवा आज भी प्रेरणास्रोत

पटना में इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती मनाई गई, राजेश राम बोले- उनके विचार, साहस और राष्ट्रसेवा आज भी प्रेरणास्रोत

पटना: देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और भारतरत्न से सम्मानित स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की। इस दौरान बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजेश राम ने इंदिरा गांधी के योगदान को किया याद

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने अपने मजबूत नेतृत्व से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई।

राजेश राम ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए इंदिरा गांधी ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने और देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।

गरीबों, किसानों और महिलाओं के उत्थान के लिए किए कार्य

राजेश राम ने कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। देश के विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि देशवासी इंदिरा गांधी के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। साथ ही लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहें।

कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने सदाकत आश्रम परिसर में स्थापित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, डॉ. शकील अहमद खान, डॉ. चंदन यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, अमित कुमार टुन्ना, आनंद शंकर, ब्रजेश पाण्डेय, वैद्यनाथ शर्मा, डॉ. अमन कुमार, कुमार आशीष, पंकज यादव, गुंजन पटेल, अरविन्द लाल रजक, केसर कुमार सिंह, राहुल कुमार, नदीम अंसारी, शिव प्रकाश गरीब दास, सूरज यादव, जितेन्द्रनाथ पटेल, मृणाल अनामय, उदय शंकर पटेल, गुरुदयाल सिंह, सुनील कुमार सिंह, आशीष कुमार, सुबोध मंडल, मिहिर झा, अनुपम, अमर आजाद पासवान, शशि शेखर, चौधरी ब्रह्मप्रकाश सिंह, मोहम्मद फिरोज, डॉ. परवेज और शिवम राज सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के विचारों, उनके नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

  

Related Articles

Post a comment