नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रवाना हुए रोहतास, सम्राट सरकार पर लगाए अपराधियों को बचाने का आरोप
- by Manjesh Kumar
- 08-Aug-2026
- Views
पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रोहतास के दिनारा के लिए रवाना हो गए हैं जहां वह मजदूर चंदेश्वर चौधरी की हत्या मामले में परिजनों से मुलाकात करेंगे। अपने आवास से निकलते वक्त तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए सम्राट सरकार पर जम कर हमला किया और कहा कि दिनारा में जिस तरह से घटना हुई है, निर्मम तरीके से एक गरीब किसान मजदूर की हत्या की गई है। इसमें कहीं न कहीं आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। हम आज मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे हैं और पार्टी की तरफ से कुछ आर्थिक सहयोग भी करने जा रहे हैं।
गरीब अतिपिछड़ा परिवार से आते हैं, अपनी मजदूरी मांगने गए थे और उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। सम्राट चौधरी की जब से सरकार चल रही है, तब से बेतहाशा अपराध में बढ़ोतरी हुई है। दुर्भाग्य की बात है कि पुलिस प्रशासन बनाने की कोशिश की जा रही है। अपराधी भी गरीबों को मार रहा है और पुलिस भी गोली चला रही है। बिहार का खजाना खाली है, ठेकेदार को देने के लिए, कर्मचारियों के वेतन, पेंशन देने के लिए पैसा नहीं है। सरकार दिवालिया हो चुकी है। मैने पहले भी कहा कि रबड़ स्टाम्प मुख्यमंत्री बनाए गए हैं,इन्हें जो कहा जाएगा वहीं मुहर लगाई जाती है। भ्रष्ट सरकार है, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इस सरकार में लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ा दी गई है।


Post a comment