पहले प्रेम विवाह फिर पति करने लगा प्रताड़ित, 8 महीने के बच्चे को गोद में लेकर भटक रही महिला का सहारा बनी शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग

भागलपुर:  एक तरफ गरीब और पीड़ित लोगों की मदद के लिए सरकार ने विभिन्न तरह की व्यवस्थाएं की है तो दूसरी तरफ विभिन्न समाजसेवी संगठन भी बढ़ चढ़ कर लोगों की मदद के लिए काम करती हैं। इसी कड़ी में भागलपुर के शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भी पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा आगे रहता है। शनिवार को भी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पारिवारिक प्रताड़ना की शिकार एक महिला की मदद की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। शरण्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशान सिन्हा ने कहा कि शनिवार को एक महिला कार्यालय में आई और बताया कि उसके पति उसे लगातार प्रताड़ित करते हैं।

ईशान सिन्हा ने कहा कि भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि मैने वर्ष 2024 में प्रेम विवाह किया था और उसके 8 महीने का एक बच्चा भी है। शादी के 4 से 5 महीने तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद पति ने प्रताड़ना और मारपीट शुरू कर दी। मेरे पति और ससुराल के अन्य लोग मुझे और मेरे बच्चे की जान मारना चाहते हैं। महिला ने बताया कि इस वक्त मेरे साथ सिर्फ़ मेरी मां है क्योंकि पति के साथ विवाद के कारण मैं अपने मायके आ गई लेकिन मेरे पिता भी मुझे अपने घरों में नहीं रखना चाहते हैं। ईशान सिन्हा ने बताया कि महिला की परेशानियों को सुनने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस से बात कर मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी ने भी हमारी बात गंभीरता के साथ सुनी और उचित प्रशासनिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

  

Related Articles

Post a comment