सम्राट कैबिनेट के शपथ ग्रहण से पहले PM मोदी आज करेंगे रोड शो, निशांत भी लेंगे शपथ, मंगल पांडेय - अशोक चौधरी...

पटना: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट का आज विस्तार होने जा रहा है। कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री गांधी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई अन्य दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। इस अवसर पर आज जहां पीएम मोदी एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो करेंगे तो दूसरी तरफ गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की शाम ही पटना पहुंच चुके हैं। पीएम के रोड शो में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। अमित शाह बुधवार की देर रात जदयू के ललन सिंह और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत NDA के अन्य नेताओं के साथ बैठक कर मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरे की अंतिम सूची तैयार की।

एक जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे तो वहीं कई अन्य पूर्व मंत्रियों के नाम काटे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कोटे से मंगल पांडेय का नाम कट गया है वहीं दूसरी तरफ जदयू कोटे से भी वरीय नेता अशोक चौधरी का नाम भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। एक जानकारी के अनुसार कैबिनेट में शामिल होने वाले नेताओं को फोन जाना शुरू हो गया है जिसमें अब तक जदयू कोटा से निशांत कुमार, भगवान सिंह, बुलो मंडल, श्वेता गुप्ता, शीला मंडल, दामोदर रावत और श्रवण कुमार को फोन आ चुका है।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा कोटा से दिलीप जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा, प्रमोद चंद्रवंशी, लखेंद्र पासवान, संजय टाइगर, रमा निषाद, नीतीश मिश्रा, केदार गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, नंदकिशोर राम और रामकृपाल यादव को फोन जा चुका है। वहीं दूसरी तरफ लोजपा(रा) के संजय सिंह और संजय पासवान जबकि हम से संतोष कुमार सुमन और रालोमो से दीपक प्रकाश का नाम सामने आ रहा है। 

  

Related Articles

Post a comment