कटिहार के जगदीशपुर पंचायत में सहयोग शिविर, 95 आवेदन प्राप्त, लाभुकों को सौंपे गए स्वीकृति पत्र

कटिहार: कटिहार के बरारी प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर पंचायत में स्थित मनरेगा भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नुजहत बानो ने की। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों एवं कर्मियों ने अधिकांश मामलों का मौके पर ही निपटारा कर लाभुकों को आवश्यक पत्र उपलब्ध कराया। शिविर में जॉब कार्ड के 10, आरटीपीएस से संबंधित 25, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के 35, आवास के 5, एलपीसी के 1, वंशावली के 3, राशन कार्ड के 12, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 2 तथा कबीर अंत्येष्टि योजना के 2 आवेदन प्राप्त हुए।

इस दौरान अधिकारियों ने लाभुकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग के कर्मियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। कई मामलों का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया, जिससे ग्रामीणों को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने से राहत मिली। शिविर में बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज, सीओ मनीष कुमार, पीओ श्यामदेव कुमार, विद्युत कनीय अभियंता शिवशंकर कुमार, पीआरएस डॉ. कुंदन, पंचायत सचिव नीतीश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मंजूर आलम, ग्रामीण आवास सहायक आसिम फारूख, कार्यपालक सहायक अजहरुद्दीन, कचहरी सचिव अंजली कुमारी, न्याय मित्र भारती गुप्ता, उपमुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र राम सहित वार्ड सदस्य धर्मेंद्र शर्मा, सुहान, मिस्टर, गुड्डी कुमारी, बेबी भारती, शहनाज, अरविंद कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment