मंत्री रामकृपाल यादव ने परिवार संग मनाई गोवर्धन पूजा, किसानों को बधाई देते हुए कहा यह सौभाग्य की बात

पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने आज 2, देशरत्न मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर सपरिवार गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा एवं पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता एवं पशुधन की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौ पालक परिवार में जन्म लेना उनके लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। गाय और पशुधन हमारी भारतीय संस्कृति, ग्रामीण जीवन एवं कृषि अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने राज्य के सभी किसान भाइयों से आग्रह किया कि वे कृषि के साथ-साथ गौ पालन एवं पशुपालन को भी अपनाएं। इससे किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी और ग्रामीण परिवार आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे।

  

Related Articles

Post a comment