दिवाली के अगले दिन पूर्णिया पुलिस ने लोगों की चेहरों पर लाई खुशी, लौटाए खोये हुए 89 मोबाइल

पूर्णिया: दिवाली के अगले दिन पूर्णिया पुलिस ने 89 लोगों को ऐसा तोहफा दिया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी लौट आई। दरअसल, ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने गुम और चोरी हुए 89 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। पूर्णिया के एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने सभी मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है। 

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत पिछले चार वर्षों में अब तक कुल 1,129 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, वर्ष 2026 में ही 444 मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि कई मोबाइल छह महीने तो कई एक साल पहले गुम या चोरी हुए थे। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत केंद्र सरकार के CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ट्रैक और ब्लॉक किया जा सके।

  

Related Articles

Post a comment