बरबीघा में पोखर के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी
- by Manjesh Kumar
- 10-Nov-2026
- Views
शेखपुरा: बरबीघा के मिशन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर सिंडाय खंधा में गिरैनी पोखर के पास सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की अवस्था काफी खराब बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मिली जानकारी के अनुसार, किसान एवं भाजपा नेता शिशुपाल राय अपने खेत में मजदूर के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें आसपास तेज दुर्गंध महसूस हुई। दुर्गंध की दिशा में खोजबीन करने पर पोखर के समीप एक शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।
शव आधे से अधिक सड़ चुका था। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मिशन थाना बरबीघा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है तथा शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि मृतक कौन है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? पुलिस जांच और रिपोर्ट के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Post a comment