राजधानी में बड़ी घटना होने से टली, 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
- by Manjesh Kumar
- 10-Nov-2026
- Views
पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां मंगलवार की सुबह भीषण आग लगने से अफरातफरी की स्थिति हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई. घटना राजधानी पटना का केंद्र कहे जाने वाले डाकबंगला चौराहा के समीप स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ग्रैंड प्लाजा की है. बताया जा रहा है कि एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से उठी आग ने विकराल रूप ले लिया. हालांकि अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी.
घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गनीमत है कि 6 मंजिला बिल्डिंग में सिर्फ दुकानें हैं, कोई रहता नहीं है. हालांकि आग पर जल्दी काबू पा लिए जाने से कोई खास नुकसान नहीं हुआ. घटना को लेकर जिला अग्निशमन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि बिल्डिंग में एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग लगी थी. दुकान में फ्रिज, वाशिंग नहीं समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान रखे हुए थे. फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आग दुकान के अंदर पहुंच कर तांडव मचाती इससे पहले ही काबू पा लिया गया जिससे अधिक नुकसान नहीं हुआ है.


Post a comment