मुजफ्फरपुर में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में दूसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली, एक तरफ जहां मंदिर के आस पास ॐ नमः शिवाय, बोलबम और हर हर महादेव के नारे से पूरा इलाका गूंज रहा था तो दूसरी तरफ हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश होते देख मंदिर में मौजूद सारे श्रद्धालु काफी खुश नजर दिखाई दे रहे थे। बाबा गरीबनाथ मंदिर के पुजारी अभिषेक पाठक ने बताया कि लगभग 3.50 लाख श्रद्धालु ने अभी अभी तक जलाभिषेक कर लिया है।

बिहार में पहली बार बीजेपी सरकार, सम्राट चौधरी द्वार बाबा गरीबनाथ की नगरी में रामदयालु, हरिसभा चौक, साहू पोखर, ज़िला स्कूल के पास, बाबा गरीबनाथ मंदिर पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जा रही है. बहुत अच्छा लग रहा है। बता दें कि श्रद्धालु पहलेजा घाट से जल उठाकर लगभग 85 किलोमीटर पैदल चलकर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में जल चढ़ाते है। ऐसी मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से बाबा गरीबनाथ पर जल चढ़ाते हैं उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है।

  

Related Articles

Post a comment