बेगूसराय में कुख्यात को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, अफरातफरी के बीच लाया गया थाना
- by Manjesh Kumar
- 15-Sep-2026
- Views
बेगूसराय: बिहार में एक तरफ पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है तो दूसरी तरफ अपराधी बिल्कुल बेखौफ हो कर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आपराधिक प्रवृति के लोग पुलिस पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली गांव से जहां एक कुख्यात को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। लोगों के हमले में पुलिसकर्मियों को चोट भी आई है जबकि गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए कुख्यात को गिरफ्तार कर लिया और थाना के आई।
जानकारी के अनुसार चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि टॉप 10 में शामिल अपराधी रोहित कुमार उर्फ बुच्ची अपने घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई और पुलिस ने कुख्यात को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस जैसे ही उसे गाड़ी में बैठा कर थाना के लिए चली, स्थानीय लोग और परिजनों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया और कुख्यात को भगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिसकर्मियों ने साहस और धैर्य से काम लिया तथा आरोपी को लेकर थाना पहुंची। पुलिस अब कुख्यात से आपराधिक घटनाओं के संबंध में पूछताछ में जुटी हुई है।
वहीं पुलिस पर हमला के आरोपियों को वीडियो के आधार पर चिह्नित करने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार हमला में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Post a comment