38 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा 'युवा शक्ति ही देश का वास्तविक आधार'
- by Manjesh Kumar
- 15-Sep-2026
- Views
ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार एवं सांसद कौशलेंद्र कुमार रहे मुख्य अतिथि
पटना: 38 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी- VIII) का मंगलवार को नालंदा जिले में शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माननीय मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी और डिप्टी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। यहां मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि एनसीसी सिर्फ एक यूनिफॉर्म नहीं है, ये अनुशासन, देशभक्ति और नेतृत्व की ट्रेनिंग है। जो छात्र आज मेहनत करेंगे, वही कल देश के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। कैडेटों के अनुशासन और ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश का वास्तविक आधार है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार युवाओं के समग्र विकास और कौशल उन्नयन के लिए निरंतर समर्पित है। आपके व्यवहार, टीम वर्क और देश के प्रति समर्पण को भी देखा जाएगा। मेहनत करो परिणाम बेहतर होंगे।
एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व निर्माणकर्ता: सांसद
सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि युवाओं से राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सुधारों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। एनसीसी के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और चरित्र संवर्धन में मील का पत्थर साबित होते हैं। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी एवं कर्नल अजय कुमार ने कैडेटों का स्वागत करते हुए शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय एकता और सेवा भावना विकसित करने का उत्कृष्ट मंच है। उन्होंने कैडेटों को शिविर के दौरान हथियार प्रशिक्षण, ड्रिल, शारीरिक दक्षता और आपदा प्रबंधन जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी, सूबेदार मेजर ललिनद्र टिग्गा, ट्रेनिंग दे सी ओ मदन मेहता, सूबेदार बी सी पाण्डेय, सेना प्रशिक्षक मानसिंह नरेंद्र शर्मा, नायक सूबेदार रहमत सूबेदार गौ, बहादुर आले बी एच एम भीम, बहादुर ऋषि थापा, हवलदार संजय सिंह, हवलदार मुकुल कुमार, रोमन अधिकारी जागवेंदू सोय के टोप्पो एसोसिएट एनसीसी अधिकारी शैलेश कुमार, रंजन रवि कुमार, रंजन, प्रशांत कुमार, शैलेन्द्र कुमार, प्रधान लिपिक उमाशंकर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।


Post a comment