बिहार पुलिस ने 6800 एएसआई को मिली दारोगा में प्रोन्नति, मुख्यालय ने देर रात जारी किया अधिसूचना

पटना: बिहार पुलिस ने एक साथ 6800 एएसआई को दारोगा में प्रोन्नति दी है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सोमवार देर रात इससे संबंधित आदेश जारी किया। अधिकारियों को प्रोन्नति 1 सितंबर और उसके बाद हुई केंद्रीय स्क्रीनिंग समिति की बैठकों में लिए गए निर्णय के आधार पर दी गई है। आदेश के अनुसार दारोगा कोटि में अस्थायी व्यवस्था के तहत एएसआई को कार्यकारी प्रभार दिया गया है। प्रोन्नत पाने वाले अधिकारियों को दारोगा के वेतनमान का लाभ उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से मिलेगा। 

प्रोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों में ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनकी नियुक्ति सिपाही के पद पर हुई थी और लगातार विभागीय प्रोन्नति पाने के बस अब दारोगा के पद तक पहुंचे हैं। इनमें 1990 से पहले नियुक्त हुए कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। मुख्यालय के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही, निगरानी, फौजदारी या आपराधिक मामला विचाराधीन है, उन्हें कार्यकारी प्रभार का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे मामलों में संबंधित पदाधिकारी को दारोगा का कार्यकारी प्रभार नहीं दिया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय के इस फैसले से थानों में लंबे समय से पड़े मामलों के साथ-साथ सामान्य मामलों को निपटाने में तेजी लाई जा सकेगी। यह पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार को लेकर बेहद महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। थानों में अधिकारियों के बढ़ने से इसकी सीधा फायदा आम लोगों को मिल सकेगा। इस फैसले से पूरे बिहार में कानून-व्यवस्था सुदृढ हो सकेगी।

  

Related Articles

Post a comment