गयाजी पितृपक्ष मेला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस है तत्पर, समाजसेवी और श्रद्धालुओं ने जताया आभार
- by Manjesh Kumar
- 08-Oct-2026
- Views
गया जी: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष महासंगम मेले में देश-विदेश से आने वाले पिंडदानियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर गया में की जा रही बेहतर पुलिसिंग की समाजसेवियों ने सराहना की है। युवा समाजसेवी सह युवा नेता मोनू कुशवाहा ने अपने भाई मोहित सिंह और विशाल के साथ रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों का आभार जताया। मोनू कुशवाहा ने कहा कि पितृपक्ष मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया पहुंच रहे हैं, जिनमें आम और मध्यम वर्ग के लोग भी शामिल हैं। ऐसे में गया जंक्शन पर आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर की जा रही निगरानी बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि नशाखुरानी, चोरी, लूटपाट और यात्रियों का सामान छीनने जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। इसके साथ ही डेल्हा थाना पुलिस और शहर में तैनात पुलिसकर्मी भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद हैं। मोनू कुशवाहा ने कहा कि ‘अतिथि देवो भव’ की भावना के साथ श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस टीम को दोनों हाथ जोड़कर धन्यवाद देते हुए कहा कि मेला समाप्त होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों का सम्मान किया जाएगा।


Post a comment