CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार में सियासी रण, गया जी में महागठबंधन नेताओं ने...

गया जी: विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के आह्वान पर गुरुवार को पूरे बिहार में प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में गया जी जिला मुख्यालय में इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि SIR के माध्यम से मतदाताओं के वोट काटने की कोशिश की जा रही है, जिसका इंडिया गठबंधन पुरजोर विरोध करता है। नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर आज कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और निर्वाचन प्रक्रिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को लेकर गया जिला प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल की तैनाती के बीच जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया गया और प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से वापस भेजने की व्यवस्था की गई।

इस दौरान गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार, गया जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष गगन मिश्रा, देविका सेरियार, धर्मवीर सिंह उर्फ सरदार जी सहित इंडिया गठबंधन से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गया जी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment