पहाड़ पर चढ़ने के दौरान गिर कर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- by Manjesh Kumar
- 13-Aug-2026
- Views
शेखपुरा: शहर के गिरहिंडा बस स्टैंड के पीछे पहाड़ पर चढ़ने के दौरान एक युवक के गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान गिरहिंडा बस स्टैंड के पीछे रविदास टोला निवासी अरविंद रविदास के पुत्र रजत कुमार के रूप में बताई जा रही है। बताया जाता है कि रजत अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ पहाड़ पर चढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे जा गिरा।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Post a comment