निर्मल कुमार बिस्वास बने युवा जदयू के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
- by Manjesh Kumar
- 02-Oct-2026
- Views
पूर्णिया: पूर्णिया निवासी निर्मल कुमार बिस्वास को युवा जदयू पूर्णिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन पर युवा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निर्मल कुमार बिस्वास का सरल व्यवहार और संगठन के प्रति समर्पण सराहनीय रहा है। उनके नेतृत्व में युवा जदयू को जिले में नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को पंचायत से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने के साथ युवाओं की समस्याओं और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। सभी युवा साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित करने पर जोर रहेगा। नई जिम्मेदारी मिलने पर निर्मल कुमार बिस्वास ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने उनके सफल, सार्थक एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामना दी। साथ ही, इस जिम्मेदारी के लिए मंत्री लेशी सिंह के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया।


Post a comment