नशे के खिलाफ एसएसपी का एक्शन, टूटेगा स्मैक कनेक्शन

पूर्णिया: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत वरीय पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया।‌ इसमें सामाजिक संगठन के लोग भी शामिल थे। शहर के आर एन साह चौक के रास्ते विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः पुलिस लाइन में जाकर इसका समापन हुआ। इस दौरान सूखे नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और उससे बचने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। नशामुक्ति को लेकर रंगमंच के कलाकारों ने विशेष नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशाखोरी से बचने के प्रति लोगों को सकारात्मक संदेश दिया। इसके लिए मोहल्ले गांव की गलियों तक नशा के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में युवाओं को सचेत कर इससे बचने की अपील की। जिससे एक स्वच्छ और सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके।

एसएसपी शौर्य सुमन ने कहा कि पूर्णियां में सूखे नशे का प्रचलन बढ़ा है। पश्चिम बंगाल और नेपाल से तस्करों का जुड़ाव है। पुलिस तस्करों पर लगाम लगाने के लिए लगातार काम कर रही है। नशे के सौदागरों पर नकेल कसा जा रहा है। सरगना की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए सबों को मिलकर काम करना होगा। एसएसपी ने कहा कि एक पुड़िया स्मैक तीन सौ रुपये में बेचा जा रहा है। नशे के आदी दिन में चार बार इसका सेवन करते हैं। लिहाजा नशे की पूर्ति के लिए कोई घर में झूठ बोलकर रुपया ले रहा है तो कोई चेन छिनतई, बाइक चोरी, दुकान में चोरी कर रहा है। स्मैक के कारण चोरी की घटना बढ़ रही है। इस पर सामाजिक पहल कर इसे रोका जा सकता है। इस मौके पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रथम अभिनव पराशर सहित गणमान्य लोग शामिल हुए।

  

Related Articles

Post a comment