नहाय खाय के साथ महापर्व छठ हुआ शुरू, गया जी में रामानुज मठ ने पूजन सामग्री का किया वितरण

गया जी: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रथम दिन छठ व्रतियों ने शहर के पौराणिक सूर्यकुंड में स्नान किया। इस दौरान शहर के रामानुज मठ के लोगों के द्वारा फल सामग्री का वितरण किया गया। वहीं सुरक्षा को लेकर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस मौके पर रामानुजाचार्य मठ के प्रभारी स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य ने कहा कि छठ पर्व को लेकर सूप एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया है। छठ व्रतियों के बीच यह सामग्री वितरण की गई है। यह काफी पवित्र पर्व माना जाता है, जिसमें लोग भगवान भास्कर की पूजा करते हैं।

वहीं महिला श्रद्धालु बबीता मिश्रा ने कहा कि चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का शुभारंभ हो चुका है, आज पहले दिन नहाय खाय से पर्व की शुरुआत हो गई है। इस दिन हमलोग सूर्यकुंड में स्नान कर रहे हैं, इसके बाद घर जाकर प्रसाद बनाएंगे और अपने रिश्तेदार व मित्रों को भी प्रसाद खिलाएंगे। वही छठव्रती आशा कुमारी ने बताया कि वह पटना से चलकर गया आई है। विगत 3 वर्षों से छठ पर्व कर रही हैं। प्रथम दिन सूर्यकुंड में स्नान करने का महत्व है। भगवान सूर्य और छठ माता सब के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाये, इसी कामना के साथ छठ पर्व कर रहे हैं।

  

Related Articles

Post a comment