प्रशासनिक अधिकारियों ने छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

शेखपुरा: डीएम शेखर आनंद,  एसडीएम प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर संजय कुमार सिंह, नगर कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार समेत तमाम जिला स्तरीय अधिकारियों ने आस्था का महापर्व छठ पूजा के पहले दिन नहाय खाय के अवसर पर जिले के लोगों को बधाई दी। इसके साथ ही डीएम ने छठ घाट पर व्यवस्था का जायजा भी लिया। इस दौरान डीएम ने कहा कि घाट पर अर्घ्य देने आये व्रतियों को कोई असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

डीएम ने कहा कि घाट पर पूरी तैयारी पूरी हो चुकी है। कोई कमी न रहे इसका विशेष ख्याल रखा जायगा। इसके साथ ही रेलवे पटरी के पार वाले घाट पर व्यवस्था को लेकर डीएम ने कहा कि रेलवे अधिकारियो से समन्वय स्थापित कर व्यवस्था बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। वहीं पत्रकारों के सवाल घाट के आसपास भवन निर्माण और इसके अस्तित्व पर पूछे गए सवाल पर डीएम ने कहा कि अभी उस तरह की कोई परेशानी नहीं है। अगर आने वाले समय में घाट पर समस्या होती है तो उसका समाधान किया जाएगा।

  

Related Articles

Post a comment