सम्राट सरकार ने 10 IAS अधिकारियों को दिया छठ का तोहफा, 9 डीएम हैं शामिल

पटना: बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। छठ पर्व के मौके पर बिहार सरकार ने 9 जिलाधिकारी समेत 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में शिवहर की जिलाधिकारी प्रतिभा रानी, अररिया के डीएम विनोद दूहन, मुंगेर के डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर और अरवल की जिलाधिकारी अमृता बैंस का नाम शामिल है।

वहीं कटिहार के डीएम आशुतोष द्विवेदी, सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, मधेपुरा के डीएम अभिषेक रंजन, बक्सर की जिलाधिकारी साहिला और शेखपुरा के डीएम शेखर आनंद को भी पदोन्नति दी गई है। इन 9 जिलाधिकारियों के अलावा माध्यमिक शिक्षा के निदेशक नितिन सिंह को भी प्रमोशन मिला है। इन सभी अधिकारियों को अपर सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। वेतन की बात करें तो इन अधिकारियों को वेतनमान लेवल-12 का लाभ मिलेगा। इसके तहत वेतन 78 हजार 800 रुपये से लेकर 2 लाख 9 हजार 200 रुपये तक निर्धारित है। यह प्रमोशन 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगा। खास बात यह है कि ये सभी अधिकारी 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

बता दें कि इससे पहले भी बिहार सरकार 34 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दे चुकी है। उन अधिकारियों को वेतन स्तर-13 का लाभ दिया गया था, जिसमें वेतनमान 1 लाख 23 हजार 100 रुपये से लेकर 2 लाख 15 हजार 900 रुपये तक है।

  

Related Articles

Post a comment