मुंगेर : तारापुर नगर पंचायत वार्ड संख्या 6 में बजरंगबली मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामधुन का शुभारंभ।

मुंगेर/बिहार।


विश्वमोहन कुमार विधान।




तारापुर के धोबिया पोखर के हरिजन बस्ती बजरंगबली मंदिर में  मंगलवार से 24 घंटे का अखंड रामधुन शाम में शुरू हुआ। राम के जयकारे से आस पास का इलाका गुंजायमान होता रहा। शोभायात्रा आयोजन स्थल धोबिया पोखर मोहल्ला से निकलकर ब्लॉक कॉलोनी और तारापुर मुख्य बाजार के हजारों की संख्या श्रद्धालू उपस्थित हुए। राम धुन अस्थल पर शामिल श्रद्धालु नाचते- गाते हुए जय श्रीराम का जयघोष का नारा लगा रहे थे। बच्चे में गजब का उत्साह था। यजमान के रूप में सुजीत कुमार पोद्दार, कन्हैया शर्मा पूजा करके शुभारंभ किया। कन्हैया शर्मा ने बताया कि श्री राम धुन पिछले कई वर्षों से रामधुन हो रही है। इसमें समाज को सुख शांति और समृद्धि एवं बाल बच्चों के लिए खुशी का मनोकामना  किया हूं।


वहीं सुजीत पोदार ने बताया की जहां पर राम का जाप होता है वहां से लेकर जहां तक इस जाप की ध्वनि सुनाई देती है, वहां तक की धरती शुद्ध हो जाती है। वहां तक के रहने वाले पशु पक्षी और प्राणी भी शुद्ध हो जाते हैं। राम के नाम में बहुत शक्ति है यह मन को पवित्र करता है और आत्मा को शुद्ध करता है। मन में शांति लाता है।


वही ग्रामीण शिव चर्चा करने वाली महिला ने बताए की  राम धुन यानी कि राम के नाम का जाप कराने से बहुत से लाभ होते हैं। ऐसा माना जाता है जहां पर राम का जाप होता है वहां से लेकर जहां तक इस जाप की ध्वनि सुनाई देती है जिससे मन में अच्छे-अच्छे विचार उत्पन्न होते हैं। राम नाम का जाप करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हर तरह के रोग और दोष दूर होते हैं। इसीलिए धार्मिक स्थलों पर समय समय में राम जाप या रामधुन का कार्यक्रम रखा जाता है। जिस में शामिल होकर भक्त राम के नाम का जाप करते हैं और पुण्य प्राप्त  करते हैं। हमें ऐसे अवसरों पर अवश्य शामिल होना चाहिए।


इसीलिए जब कभी आपका मन विचलित हो, आपका जी घबराए या आपको डर लगे तो "श्री राम जय राम जय जय राम" मंत्र का जाप जरूर कर लें और समय अनुसार अपने घर में या धार्मिक स्थलों में रामधन का कार्यक्रम करवाते रहें।


वही परसादी के रूप में खिचड़ी का भी भंडारा किया गया। पूरी समाज में सजावट के साथ-साथ लाइट एवं बाजा की धुन होते रहे।


 रामधुन में बड़ी संख्या में आस-पास के श्रद्धालु भी शामिल हुए।बुधवार की शाम इसकी पूर्णाहुति होगी।इस अवसर पर रोहित कुमार,विशाल कुमार, राजा कुमार अनेकों कार्यकर्त्ता उस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment