कटिहार : वरिष्ठ किसान सह समाजसेवी सतीशचंद्र के असामयिक निधन से शोक . श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे लोगो ने दी श्रद्धांजलि .

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट


कटिहार जिला के बरारी  प्रखंड के वरिष्ठ किसान सह समाजसेवी सतीश चन्द्र चौधरी का असामयिक निधन से सुजापुर पंचायत  बलुआ गाँव में शोक की लहर दौड़ गई . उनके आवास बलुआ गाँव मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया . श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सैकड़ो लोगो ने सतीशचन्द्र चौधरी की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई . श्रद्धांजलि में पूर्व विधायक विभाषचन्द्र चौधरी , नगर पंचायत बरारी की मुख्यपार्षद बबीता यादव , राजद नेता बीमल मालाकार , संवर्गीय वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष पंकजेश कुमार , राजेश जयसवाल , संतोष जयसवाल ,कलवार समाज के अध्यक्ष महेश चौधरी , अभय जयसवाल , गौतम भगत , किसान स्वामीनाथ जयसवाल , अरुण कुमार चौधरी , पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी , ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर के प्रधान रंजीत सिंह , भगवान चौधरी , बिनोद सिंह , सरपंच सत्येन्द्र कुमार सहित लोगों ने सतीशचंद्र चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पुत्र आनंद कुमार , आंचल कुमारी , सोनी कुमारी को सांत्वना दी कहा उनके जीवन से लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है .

  

Related Articles

Post a comment