कटिहार : बिहार विधान परिषद के सेवानिवृत उप सचिव गुरुचरण सिंह ने स्वस्थ्य समृद्धि को गुरुद्वारा में कराया सुखमनी साहिब का पाठ .

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट


कटिहार जिलान्तर्गत बरारी प्रखंड के उचला निवासी  बिहार विधान परिषद के सेवानिवृत उप सचिव सरदार गुरुचरण सिंह के स्वास्थ्य समृद्धि की कामना के लिए  ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब में रविवार को दिन के दस बजे सुखमनी साहिब का पाठ हेड ग्रंथी भाई सुरजीत सिंह ने किया . पूर्व एमएलसी सह माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज किशनगंज के संस्थापन बरारी प्रखंड के उचला निवासी सरदार मौलेश्वर प्रसाद सिंह के छोटे पुत्र सरदार गुरुचरण सिंह  जो बिहार विधान परिषद में उपसचिव के पद पर  कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हुए उनकी तवियत अचानक बिगड़ी स्थिति नाजूक थी परिजनों ने अरदास किया उनकी स्वस्थ्य होने की. गुरुचरण सिंह बताते हैं ईश्वर की कृपा से स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूं .  हेड ग्रंथी भाई सुरजीत सिंह ने गुरु के समक्ष  स्वस्थ्य समृद्धि की अपदास कर कढ़ाह प्रसाद बरताया .  भवानीपुर गुरुद्वारा के प्रधान सरदार रंजीत सिंह ने बताया कि बरारी की मिट्टी के लाल सेवानिवृत्त होकर अपने जन्म स्थान गाँव उचला में आने वाले है जहाँ उनकी बचपन की यादें दोस्त मित्र परिवार गाँव समाज से मिलकर पुरानी यादे ताजा करेंगे . नहीं सहज पाठ की समाप्ति पर पूर्व प्रधान अकवाल सिंह व उनकी धर्मपत्नी को शिरोपा से नवाजा गया .

  

Related Articles

Post a comment