सौरभ निधि बने जदयू के नये जिलाध्यक्ष।कार्यकर्ताओं में हर्ष।

मुंगेर/बिहार।


विश्वमोहन कुमार विधान।




जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश महासचिव सौरभ निधि को संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत मुंगेर जिले का नया जिलाध्यक्ष चुना गया है।यह चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदान के माध्यम से सम्पन्न हुआ। जदयू कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। सबसे पहला नामांकन सौरभ निधि ने किया।जिसका प्रस्ताव निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ने दिया।दूसरा नामांकन सैयद हीना नाजनीन का रहा,जिसका प्रस्ताव असरगंज प्रखंड के डेलिगेट आयुष आनंद ने किया।तीसरा नामांकन शिव शक्ति सिंह द्वारा दाखिल किया गया,जिनके प्रस्तावक अजीत कुमार सिंह रहे।निर्वाचन परिषद द्वारा तीनों नामांकन पत्रों की जांच की गई,जिसमें सभी नामांकन वैध पाए गए।चुनाव परिषद के निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम मोहन सिंह एवं निर्वाचन प्रवेक्षक अंजनी कुमार सिंह की सहमति के बाद उम्मीदवारों के बीच आम सहमति बनाने के लिए एक घंटे का समय दिया गया।आम सहमति के प्रयास के बाद सभी उम्मीदवार मत विभाजन के लिए तैयार हुए।जिले के सभी नौ प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों ने सौरभ निधि के पक्ष में बंद लिफाफे में समर्थन भेजा।कुल 155 मतदाताओं में से 148 का लिखित समर्थन परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इसके बाद एक-एक कर राय ली गई और सर्वसम्मति से हाथ उठाकर सौरभ निधि के नाम को स्वीकार किया गया।अंततः उन्हें जदयू का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष घोषित होने पर पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान चंद पटेल,पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह,सभी प्रखंड व नगर अध्यक्षों तथा उम्मीदवार रहीं सैयदा हीना नाजनीन ने उन्हें बधाई दी।पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई।विधायक सह निवर्तमान जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल ने सौरभ निधि को माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी जिले में और अधिक मजबूत होगी। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने कहा कि उनका लक्ष्य संगठन को सशक्त बनाना,युवाओं को अधिक संख्या में जोड़ना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि वे विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजनी उर्फ ललन सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।

  

Related Articles

Post a comment