मोतिहारी:विकास की बात न कर मन की बात कर रहे प्रधानमंत्री: फैसल अली




मोतिहारी:--पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता राजद पूर्व प्रत्याशी अछेलाल यादव ने किया। वही मंच संचालन प्रखंड राजद अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान ने की। बैठक में आए मुख्य अतिथि के रूप में शिवहर लोकसभा प्रत्याशी फैसल अली ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा भाईचारे को बांटने की मुहिम चला रही है।  वही श्री साहब ने कहा कि बिहार की जनता भाजपा की नीति वं नेत को समझ गई है।दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार अफसरशाही को मिलजुल कर बिहार से उखाड़ फेंकने का संकल्प जनता ले चुकी है।2014 के चुनाव में भाजपा का नारा था सबल भारत,प्रबल भारत,एवम प्रतिवर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही गई थी जबकि इसके विपरीत आज लोगो से उनका रोजगार छीना जा रहा है,देश के 18 क्रिकेट स्टेडियम को बेचने की योजना बन रही है कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राजद प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह चिरैया के प्रखंड अध्यक्ष राम दर्शन , प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रंजन पासवान उप प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मोहम्मद कासिम विकास कुमार अशोक जादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता वं लोग उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment