मधुबनी-युवा जदयू द्बारा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के पुतले का किया गया दहन

किशोर कुमार ब्यूरो 

मधुबनी के थाना चौक पर युवा जदयू के जिलाध्यक्ष संतोष साह  के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का पुतला दहन एवं रोड फ्लैग मार्च किया गया। मौके पर श्री साह द्वारा बताया गया कि बुधवार को संसद भवन में बिहार पर अमर्यादित टिप्पणी किया गया जो बिल्कुल गलत है।कार्यक्रम के दौरान संतोष साह ने बताया कि भाजपा के लोगों द्वारा बिहार एवं बिहार वासियों के प्रति लगातार भेदभाव एवं अभद्र टिप्पणी किया जा रहा है जो अनुचित है। बिहार गौतम गौतम बुद्ध,भगवान महावीर, गुरु गोविंद सिंह जैसे अनेकों महापुरुषों की धरती है जिन्होंने देश व दुनिया को ज्ञान का संदेश दिया। जिस प्रकार बिहार वासियों देश में विभिन्न पदों पर रहकर भारत माता की सेवा निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं वह भाजपा के लोगों को पच नहीं रहा है जो बिल्कुल निंदनीय है। देश की सारी महत्वपूर्ण योजनाओं को गुजरात, महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश की ओर मोड़ दिया जाता है एवं बिहार वासियों को उचित लाभ से वंचित कर दिया जाता है जो बिल्कुल गलत है। इस मौके पर किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री विनोद कुमार सिंह कुशवाहा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष  केदारनाथ भंडारी, प्रदेश सचिव संगीता ठाकुर,राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, जगन्नाथ सिंह, भरत चौधरी, प्रदेश सचिव राजा चौधरी, तोहिद आलम, जिला उपाध्यक्ष मंटू पासवान, जय वंश राम, मनोज शाह, रविंद्र कुमार चौधरी, मोहम्मद हामिद,अमित कुमार सहित सैकड़ों युवा साथी उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment