मधुबनी-नेचुरोपैथी डॉ.कुमारी मालविका को केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री के हाथों मिला राष्ट्रीय योगवीर सम्मान ।

किशोर कुमार ब्यूरो                                                                                मधुबनी-नई दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्रीब डॉ महेंद्रभाई मंजूपारा ,रीवा सांसद बृजेश मिश्रा, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक एवं योग प्रमाणन बोर्ड आयुष मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ ईश्वर बसावारेड्डी , केंद्रीय पोत परिवहन की उपस्थिति में अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के द्वारा देशभर के आए योग प्रशिक्षकों को राष्ट्रीय योगवीर सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। इस क्रम में मधुबनी की बेटी डॉ कुमारी मालविका को भी सम्मान पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। विदित हो कि डॉक्टर मालवीय का प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विशेषज्ञ हैं जो पिछले 20 वर्षों से इस क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। वर्तमान में मालविका राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित बिहार राज्य की एकमात्र आयुष वैलनेस सेंटर के द्वारा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक के पद पर राजकीय युनानी औषधालय पीएचसी सरैया मुजफ्फरपुर में पदस्थापित होकर सेवा प्रदान कर रही हैं। साथ ही अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रही हैं। इसके अतिरिक्त कई समाजसेवी संस्थाओं एवं संगठनों में भी सक्रिय रहकर राज्य ही नहीं वरन राष्ट्रीय स्तर पर योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश त्रिवेदी एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा कि हमारा संगठन देश स्तर पर योग जागरूकता एवं योग प्रसार के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में हमारा संगठन योग प्रशिक्षण के हक अधिकार के लिए और भी मजबूती से आवाज को बुलंद करेगी और सरकार के समक्ष अपने विचार को रखती रहेगी। आज हमारा यह दिन ऐतिहासिक साबित होगा जब हम सब योग शिक्षक अपने संघर्ष को वीरता पूर्वक इसी तरीके से आगे संगठित होकर आगे बढ़ाते रहेंगे।  आगत सभी विशिष्ट अतिथियों एवं इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनंत बिरादर को भी सम्मानित किया गया। आयुष राज्यमंत्री महेंद्र भाई मंजू पारा ने कहा कि योग के क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्जवल है। देश भर में सभी हेल्थ और आयुष वैलनेस सेंटर पर योग प्रशिक्षक रखते जाने हैं। आज भी देश में प्रमाणित योग प्रशिक्षक एवं विश्वविद्यालय से स्नातक परास्नातक उत्तीर्ण योग छात्र छात्राओं की कमी देश को खल रही है। सभी को मिलकर आयुष मंत्रालय के योग प्रमाणन बोर्ड एवं विश्वविद्यालय से प्रमाणित किसी योग संस्थान से विधिवत प्रशिक्षण लेकर प्रमाण पत्र लेना योग प्रशिक्षण के लिए हितकर होगा। आयुष चिकित्सा का महत्वपूर्ण अंग है योग। पूरे विश्व में योग के चिकित्सा महत्व को स्वीकारा है और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए भारत के इस विद्या की उपयोगिता सभी व्यक्तियों तक संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी स्वीकारा है। निश्चय ही भारत आने वाले दिनों में योग विद्या के दम पर विश्व गुरु बन सकता है। डॉक्टर मालविका को राष्ट्रीय योग वीर सम्मान दिए जाने से मिथिला प्राकृतिक चिकित्सा योग शोध संस्थान, बिहार नेचुरोपैथी योग सर्विस एसोसिएशन, संबंधित योगप्रेमी एवं प्राकृतिक चिकित्सा समुदाय, बिहार सरकार के देसी चिकित्सा विभाग के परिचित सभी आयुष प्रेमी गण, राज्य आयुष समिति पटना के होम्योपैथी चिकित्सक डॉक्टर अजीत कुमार सिंह, इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन बिहार राज्य के संयुक्त सचिव डॉ उमेश कुमार उषाकर, बिट्टू कुमार, विद्यानंद शारदा, मनोज कुमार सहित कई अन्य उन्हें बधाई एवं शुभकामना प्रेषित कर रहे हैं।

  

Related Articles

Post a comment