पुलिस ने 70 हजार रुपए के प्रतिबंधित लाॅटरी टिकट के साथ तस्कर को दबोचा

पूर्णिया: वरीय पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के निर्देश पर लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पूर्णिया पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक लाॅटरी टिकट तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया रहा है कि तस्कर पश्चिम बंगाल से लॉटरी टिकट लाकर पूर्णिया के शहर और कस्बों में बेचा करता था। 10 जुलाई की मध्य रात्रि में गुलाबबाग ओपी की गश्ती टीम ने वाहन तलाशी के दौरान लॉटरी टिकट तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लॉटरी तस्कर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी कृष्ण नंदन रजक के रूप में की गई है जो सालों से लॉटरी के अवैध धंधे का काम कर रहा था।

सदर एसडीपीओ वन अभिनव पराशर ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि तस्कर के पास से दस हजार सात सौ नौ लॉटरी टिकट बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मुफस्सिल थाना अंतर्गत वीरपुर गांव निवासी कृष्ण नंदन रजक के रूप में की गई है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिनव पराशर ने प्रेस वार्ता करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तस्कर के पास से 70000 रुपए का लॉटरी टिकट जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है जिसमें चैट और फोन कॉल का डिटेल निकल जा रहा है इसमें और कौन-कौन से लोग शामिल हैं उसकी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। लॉटरी तस्कर के अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

  

Related Articles

Post a comment