मंत्री बनने के पहली बार पूर्णिया पहुंची लेशी सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

पूर्णिया: बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह मंत्री बनने के बाद पहली बार पूर्णिया पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने उनके गर्मजोशी के साथ स्वागत किया रोड के दोनों किनारे कार्यकर्ताओं ने हाथ हिलाकर विकास पुत्री का अभिनंदन किया रास्ते भर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मधुबनी जिले से होते हुए अररिया फारबिसगंज जलालगढ़ कसबा के रास्ते गुलाब बाग जीरो माइल तक कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया मंत्री बनने की खुशी में कार्यकर्ता नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लगाए। मंत्री लेसी सिंह बस स्टैंड स्थित वीर कुंवर सिंह स्थल पर पहुंची। यहां कुंवर सिंह की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर नमन किया।

यहां से मंत्री का काफिला नेवालाल चौक के रास्ते अंबेडकर सेवा सदन पहुंचा। मंत्री ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जहां प्रखंड अध्यक्ष जुतू मंडल समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर खुशी का इजहार किया। गिरजा चौक से होते हुए डीआईजी चौक पहुंची जहां पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां से अपने श्रीनगर हाता स्थित आवास पहुंची। मंत्री ऋषि सिंह ने कहा कि जनता ने जो मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसका मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगी। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार में विकास का काम तेजी के साथ हो रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

  

Related Articles

Post a comment