किलकारी समर कैंप में बच्चे सीख रहे नई चीजें, खेल खेल में हो रहा कौशल विकास

पूर्णिया: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया किलकारी संस्था में बच्चे कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां हर वर्ग के बच्चे समर कैंप में शामिल हो रहे हैं। इस बार स्थानीय स्तर के कलाकार बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चे अपनी गर्मी छुट्टी का बेहतर इस्तेमाल कर रहे हैं। मोबाइल की लत से दूर बच्चे अपनी रुचि के मुताबिक विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शहर के प्रमंडलीय बाल किलकारी परिसर के समर कैंप में बच्चे पूरे उत्साह उल्लास के साथ भाग ले रहे हैं। बच्चे विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। एक तरफ जहां कला की बारिकियों से बच्चे अवगत हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खेल गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। 

यहां बच्चों को जूट से खिलौना बनाने, क्रूशिया वर्क के तहत थालपोस रिस्ट बैंड बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा ताइक्वांडो, जेवलिन थ्रो, क्रिकेट में भी हाथ आजमा रहे हैं। इसके साथ साथ शास्त्रीय संगीत, तबला वादन भी सीख रहे हैं। संगीत की धुन पर आधारित नृत्य में भी बच्चे कमाल दिखा रहे हैं। इसके अलावा नाटक की विधा में भी पारंगत हो रहे हैं। बाल किलकारी के प्रमंडलीय समन्वयक रोशन कुमार ने कहा कि समर कैंप में बच्चे काफी उत्साहित हैं। यहां बच्चों को प्रशिक्षक कला के विभिन्न विधाओं के बारे में जानकारी दें रहे हैं।

  

Related Articles

Post a comment