Sheikhpura में केंद्रीय विद्यालय का सपना हुआ साकार, सांसद ने शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की

शेखपुरा: वर्षों से जिस पल का जिलेवासियों को इंतजार था, वह साकार हो गया। केंद्रीय विद्यालय जमुआरा-कटनीकोल, शेखपुरा के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का मॉडल विद्यालय परिसर स्थित डीआईटी कैंपस में भव्य समारोह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जमुई सांसद अरुण भारती ने फीता काटकर, नारियल फोड़कर और दीप प्रज्वलित कर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर पूरा परिसर उत्साह से सराबोर नजर आया।केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रगीत, वंदे मातरम और राष्ट्रगान की मनमोहक प्रस्तुति देकर माहौल में देशभक्ति का रंग भर दिया। इसके बाद बच्चों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति ने समारोह में चार चांद लगा दिए।

उपस्थित अतिथियों ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में विधान पार्षद ललन प्रसाद, डीएम शेखर आनंद, एसपी हिमांशु कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. तनवीर आलम, उपायुक्त पटना संभाग कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी और शिक्षाविद मौजूद रहे। सांसद अरुण भारती ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय शुरू होने से जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। उन्होंने विद्यालय को शेखपुरा लाने में डीएम शेखर आनंद की भूमिका की विशेष सराहना की। सांसद ने बच्चों के बीच कॉपी और कलम भी वितरित किए। मौके पर लोजपा नेता मुकेश कुमार, विजय कुमार पासवान, शिशुपाल कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment