एसटीईटी-2026 के आवेदन की तिथि 15 दिन बढ़ाई गई, शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद बिहार बोर्ड ने लिया निर्णय
- by Manjesh Kumar
- 29-Aug-2026
- Views
अब 15 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी, पहले 31 अगस्त थी आखिरी तारीख
पटना: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार को माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी-2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ा दी। पूर्व में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय थी। अब अभ्यर्थी 15 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री से फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अभ्यर्थियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया था। अभ्यर्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिन विस्तारित करने का निर्णय लिया है। इससे एसटीईटी-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन का अतिरिक्त मौका मिल जाएगा।


Post a comment