गंगा और महानंदा नदी में लगातार बढ़ रहा जलस्तर, कई घरों में घुसा बाढ़ का पानी, पलायन के लिए मजबूर हैं लोग

कटिहार: पिछले कई दिनों से गंगा एवं महानंदा के जलस्तर पर वृद्धि के कारण कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड के कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। प्रखंड के दक्षिण करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत जलेबी टोला गांव में भी बाढ़ का पानी घुस चुका है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ पीड़ित ने बताया कि बाढ़ का पानी घर में घुस जाने के कारण हम लोग किसी तरह से खाना बना कर जीवन यापन कर रहे है। मवेशी का चारा का भी सही से इंतजाम नहीं हो पा रहा है, शुद्ध पेयजल का संकट है।

कुछ परिवार सड़क के किनारे तथा नाव में रात बिताने को मजबूर है वहीं कुछ परिवार मचान मे रहने को मजबूर है। इसलिए बाढ़ पीड़ित परिवार ने सरकार एवं प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। कई गांव के लोगों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। प्रखंड मुख्यालय से गोलाघाट जाने वाली मुख्य सड़क पर भी बाढ़ का पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  

Related Articles

Post a comment