जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सुनी लोगों की समस्याएं, निदान का दिया भरोसा

वैशाली: वैशाली के महनार के विधायक सह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा से जंदाहा प्रखंड अंतर्गत कजरी बुजुर्ग स्थित उनके पैतृक आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान में अतिपिछड़ा वैशाली जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण उत्तम कुमार ठाकुर ने मुलाकात की। वहां से लौटने पर उन्होंने ग्रामीणों को बताया यह मुलाकात चांदसराय पंचायत सहित अन्य गांवों, पंचायत, प्रखंड से पहुंचे वंचित वर्ग के प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित हुई, जिसमें सामाजिक न्याय, बिजली की समस्या, अति पिछड़ा वर्ग, दलित, वंचित एवं कमजोर तबकों के लोगों को मुख्य सड़क तक जोड़ने हेतु सड़क जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा आयोजित हुई। 

विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना साथ ही प्राप्त समस्याओं के विधिसम्मत एवं शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मौजूद सभी को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया। मौके पर रामनरेश ठाकुर, संजय कुमार ठाकुर, बमबम राय, बच्चेलाल ठाकुर, उदय कुमार, चंदन कुमार, सुबोध ठाकुर, रोहित कुमार, अजय कुमार राय सहित अन्य भी शामिल हुए।

  

Related Articles

Post a comment