जमीन विवाद में बार-बार प्रताड़ित करने का आरोप, पीड़ित ने कहा 'मेरे खिलाफ कार्रवाई की मांग साजिश और रंजिश'

गया जी:  टिकारी थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रदीप सिंह ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमीन और अतिक्रमण विवाद को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि नापी के बाद तैयार रिपोर्ट में सामने आई स्थिति के अनुसार उन्होंने अतिक्रमण वाली जमीन को छोड़कर मकान बनाया है, इसके बावजूद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। प्रदीप सिंह ने बताया कि उनके पास जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित डीड, अन्य दस्तावेज और नापी रिपोर्ट की प्रतियां मौजूद हैं। उनका दावा है कि संबंधित जमीन की चौड़ाई करीब 5 फीट और लंबाई 84 फीट है। उन्होंने प्रशासन से दोबारा मौके पर मापी और सीमांकन कराने की मांग की है, ताकि जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 से दूसरे पक्ष के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनके अनुसार, जमीन के सौदे में हिस्सेदारी देने से इनकार करने के बाद मारपीट भी की गई और 13 अगस्त 2022 को टिकारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।  पीड़ित ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट और करीब दो महीने पहले रास्ते में रोककर पैसे मांगने तथा गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, जमीन का सीमांकन और आरोपों पर कार्रवाई की मांग की है।

  

Related Articles

Post a comment