

बरारी में जदयु भीम चौपाल संवाद में जुटे कार्यकर्ता ने संविधान बचाओं देश बचाओ का नारा दिया
- by Raushan Pratyek Media
- 08-Apr-2023
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिलान्तर्गत बरारी प्रखंड जदयु ने प्रखंड स्तरीय भीम - चौपाल संवाद कार्यक्रम प्रखंड जदयु अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की अध्यक्षता गाँधी ग्राम गाँव में शुक्रवार को की गई. भीम चौपाल कार्यक्रम में सैकड़ों जदयु कार्यकर्ता के बीच अध्यक्ष कुशवाहा ने बताया कि भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ० भीमराव आम्बेडकर की 132 वीं जयंति पर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सपनों को साकार करने का काम किया. लोकतंत्र को मजबूत करने एससी,एसटी वर्गों को पंचायती राज व्यवस्था में एकल पद सहित सभी पदों में आरक्षण,सभी वर्गो की महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण,अनुसुचित जाति एवं जनजाति कल्याण हेतु बजट वर्ष 2O22 में बढ़ाकर 1729.6O करोड़ हो गया. आज लोकतंत्र के दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत ह्रै. भीम चौपाल संवाद कार्यक्रम में जदयु जिला महासचिव चन्द्रमोहन सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष उपेन्द्र ठाकुर,अरविंद कुमार, संजय चौधरी,तारकेश्वर भारती, कुन्दन कुमार मंडल, गया राम, प्रभुदयाल सिंह,अफरोज आलम, मुन्ना अंसारी, धीरेन्द्र पोद्दार,प्रताप सिंह,सुबोद ब्यास, जयप्रकाश सिंह,गब्बर पासवान, सुभाष कुमार,राजेन्द्र मंडल, अमरेन्द्र कुमार अमर आदि ने कार्यक्रम में संविधान बचाओं का संकल्प लिया।

Post a comment