हथियार की खरीद बिक्री करने पहुंचा था तस्कर, पहुंच गई पुलिस फिर...

कटिहार: कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर पंचायत अंतर्गत बलुआ चौक पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रंजीत चौधरी बलुआ चौक स्थित अपने होटल में कथित रूप से अवैध देसी कट्टा और कारतूस रखकर उसकी खरीद-बिक्री में संलिप्त था। सूचना मिलने के बाद बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार और कारतूस उसके पास कहां से आए तथा इनके खरीद-बिक्री के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  

Related Articles

Post a comment