सावन पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलार्पण कर लोगों ने...

कटिहार: सावन पूर्णिमा के अवसर पर कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मिनी बाबा धाम के नाम से विख्यात मंदिर में सावन पूर्णिमा प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मनिहारी स्थित उत्तरवाहिनी गंगा घाट से गंगाजल लेकर पैदल और वाहनों से पहुंचे करीब सात लाख कांवरियों ने गोरखनाथ धाम के श्वेत मानस शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और मनोकामना की प्रार्थना की।

गुरुवार देर शाम से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला शुक्रवार सुबह तक लगातार चलता रहा। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा। कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्था की गई। मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार और डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी तैनात रहे। एसडीओ ने बताया कि चौक-चौराहों और मंदिर परिसर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई तथा मेले में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई।

मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि पूरा गोरखनाथ धाम भगवा रंग में रंगा नजर आया। लाखों शिवभक्तों ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया और अपनी मन्नतें मांगीं

  

Related Articles

Post a comment