'कांच हीं बांस के बहंगिया...' छठ गीतों से खगड़िया के कलाकार ने दर्शकों का मोहा मन
- by Manjesh Kumar
- 11-Nov-2026
- Views
कटिहार: कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत सार्वजनिक मनोकामना सिद्ध काली मंदिर गुरुबाजार के प्रांगण में मंगलवार की रात्रि आयोजित भव्य भक्ति जागरण का उद्घाटन नपं मुख्य पार्षद बबीता यादव व नीरज कश्यप उर्फ हिटलर यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अवधेश साह व सचिव सावन चौरसिया ने अतिथि को माता की चुनरी देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य पार्षद ने कहा कि वर्षों से माता काली की पूजा एवं भव्य कार्यक्रम से स्टेशन बाजार का माहौल भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में खगड़िया की भक्ति जागरण टीम की कलाकारों ने छठ की गीतों का गायन कर दर्शकों की अपार भीड़ जुटा दी। सुरों और लय की सजावट से गीतो में चार चाँद लगाने वाले खगड़िया एवं कटिहार जागरण नाईट के मिक्स कलाकार के द्वारा सारी रात भक्ति गीतों से दर्शकों श्रोताओं को आत्म विभोर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में काली मंदिर समिति के अध्यक्ष अवधेश साह, सचिव सावन चौरसिया, परविंदर सिंह, मनोज यादव, उत्सव प्रकाश, अंकित आर्य, राजेश गुप्ता, राजकुमार मेहता सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Post a comment