अशोक नगर चित्रगुप्त परिषद में 57वां भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव संपन्न, सीएम सम्राट और BJP अध्यक्ष भी हुए शामिल

पटना: अशोक नगर चित्रगुप्त परिषद द्वारा आयोजित 57वां भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने विधि-विधान से भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन कर समस्त समाज के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान श्री चित्रगुप्त के दर्शन एवं पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके साथ ही परिषद द्वारा आयोजित भव्य सामुदायिक भोज में लगभग तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सामाजिक समरसता एवं एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। पूजनोत्सव में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री रामकृपाल यादव, मंत्री कुमार शैलेन्द्र, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधान परिषद सदस्य संजय प्रकाश मयूख, विधायक संजय गुप्ता, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, पूर्व मंत्री मंगल पांडे, वार्ड पार्षद कुमार संजीत बबलू, पिंकी यादव, राधा शर्मा, सुजीत यादव, महेंद्र शर्मा, प्रो डी एन सिन्हा, रमाकांत प्रसाद, गोपाल सिन्हा सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रबुद्ध जनों ने भाग लेकर भगवान श्री चित्रगुप्त का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा परिषद के इस दीर्घकालीन सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन की सराहना की।

पूरे पूजनोत्सव का सफल संचालन परिषद के सचिव मधुप मणि "पिक्कू" के नेतृत्व में किया गया। परिषद के गोविंद, अतुल आनंद सन्नू, भास्कर बिहारी शरण, सौरव जयपुरियार, रंजन श्रीवास्तव, आलिंद वर्मा, अमिताभ, त्रिपुरारी शरण, राकेश वर्मा, अमर कुमार सिन्हा, राजीव रंजन वर्मा, राकेश रौशन बबलू, विपिन बिहारी शरण, प्रमोद शेखर वर्मा, प्रमोद सिन्हा, पंकज प्रकाश, मुकेश प्रसाद, युवा मंच के नवनीत विजय, सौरव कुमार, महिला मंच की अर्चना श्रीवास्तव, पूजा वर्मा सहित सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

अशोक नगर चित्रगुप्त परिषद ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत एवं धार्मिक परंपराओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से परिषद भविष्य में भी इसी प्रकार जनकल्याणकारी एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

  

Related Articles

Post a comment