पूर्णिया के दो धार्मिक स्थलों को मिलेगा राजकीय महोत्सव का दर्जा, आशीष गोस्वामी ने मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के प्रति जताया आभार
- by Manjesh Kumar
- 11-Nov-2026
- Views
पूर्णिया: पूर्णिया की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलने जा रही है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने जिले के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों गोकुल ठाकुरबाड़ी, ततमा टोली और मधुबनी काली मंदिर को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की घोषणा की है। इस घोषणा से जिले के सनातन समाज और श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने मंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पूर्णिया के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को सरकारी स्तर पर पहचान मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। इससे न केवल इन धार्मिक स्थलों की महत्ता बढ़ेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। गोस्वामी ने कहा कि मंदिर हमारी संस्कृति, परंपरा और सनातन सभ्यता के महत्वपूर्ण आधार हैं। इनका संरक्षण और विकास आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। राजकीय महोत्सव का दर्जा मिलने से दोनों धार्मिक स्थलों की पहचान को नई प्रतिष्ठा मिलेगी और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
उन्होंने कहा कि मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पूर्णिया की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में सराहनीय पहल की है। इसके लिए उन्होंने पूर्णिया के समस्त सनातन समाज की ओर से मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।


Post a comment